फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Public suffering in four years of double engine: Yadav

डबल इंजन के चार साल में जनता बेहाल: यादव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Public suffering in four years of double engine: Yadav
नानकमत्ता में कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलती नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि 2022 की मंजिल दूर नहीं है। चुनाव का आगाज हो गया है। कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर जनता के बीच जाएं और डबल इंजन की सरकार की चार साल की नाकामियों व पूर्व कांग्रेस के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के बीच बयानबाजी पर कहा कि संगठित नेतृत्व के साथ पार्टी स्टैंड पर काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है। इसी को ध्यान में रखकर राज्य का नेतृत्व अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य निभा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के पास और अमरिया चौराहे पर कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का स्वागत किया। इसके बाद चीकाघाट गांव में ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग के आवास पर प्रदेश प्रभारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार से दुखी जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर मजबूती के साथ हर जरूरतमंद और पीड़ित के साथी बनकर काम करें। कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की विफलताओं और कांग्रेस के कार्यों को जनता के समक्ष रखें। सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में किसान आंदोलनरत हैं। किसानों के दुख-दर्द में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
वहां पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी वीरेंद्र जंग, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, शिववर्धन सिंह, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, राजेंद्र सिंह डसीला, शाकिर अली, भुवन चंद्र भट्ट आदि थे।
भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और व्यापारी त्रस्त
नानकमत्ता। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा वर्ग बेरोजगारी से त्रस्त हैं। उन्होंने भाजपा को उखाड़ने का मन बना लिया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और सभी कांग्रेस की विकासपरक नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।
नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों से किसान सड़कों पर हैं लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता से उनकी जायज मांग नहीं सुन रही है।
कांग्रेस किसानों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कानून वापस लेने की मांग की। प्रदेश प्रभारी यादव ने पदाधिकारियों से बूथ कमेटियों का गठन करने को कहा। युवाओं ने प्रदेश प्रभारी को ज्ञापन देकर कांग्रेस के महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत को सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग की।

वहां पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, यूथ के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, भुवन कापड़ी, आनंद सिंह राणा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु मान, बीना राणा, शिल्पी अरोड़ा, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चंचल सिंह आदि थे। (संवाद)

सितारगंज में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व नेता प्रतिपक्ष ड?

सितारगंज में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व नेता प्रतिपक्ष ड?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed