फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Public representatives whipped for bad road: Prahlad Modi

बदहाल सड़क के लिए जनप्रतिनिधियों को कोसा : प्रह्लाद मोदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Public representatives whipped for bad road: Prahlad Modi
शक्तिफार्म में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को सम्मान? - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नेताओं को कोसते हुए कहा कि सड़कों की दुर्दशा के बारे में वह प्रदेश और केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे। प्रह्लाद मोदी रविवार को बैकुंठपुर में स्वयंसेवी संस्था एक समाज श्रेष्ठ समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी से यहां आते समय सड़कों की दुर्दशा को देख वह दंग रह गए। कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मूल मंत्र दिया हैं। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सड़कों की बदहाली के बारे में वह प्रदेश और केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि यहां की जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बनूंगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मोदी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा निकिता विश्वास, पूजा बिष्ट, मीना विश्वास, सविता सरकार, बसंत राय, मधुसूदन मंडल, तपन मंडल, संजीव मिर्धा, मुकेश हालदार, अजय बासु, राजीव अधिकारी व गौरव मंडल सहित 12 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चंद्र पांडे, डॉ नीता साहू, सागर आर्य, श्यामल सरकार, बहादुर सिंह, विश्वजीत मिस्त्री, दीपांकर सरकार, वृंदावन मंडल, संजीत खान, विवेक विश्वास, गोविंद मंडल, रवीन विश्वास, करुणा सरकार, वृंदावन विश्वास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed