{"_id":"696fe137bf8a610e2204f1ea","slug":"public-representatives-sit-on-strike-against-the-principal-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-136045-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रधानाचार्या के खिलाफ धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रधानाचार्या के खिलाफ धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि
Wed, 21 Jan 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी की प्रभारी प्रधानाचार्या के जनप्रतिनिधियों से अभद्र भाषा में बात करने से आक्रोशित लोगों ने विद्यालय परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी के मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद धरना समाप्त हो गया।
मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय शांतिपुरी नंबर-दो परिसर में बने रामलीला मंच के पुनर्निर्माण को लेकर विचार-विमर्श के लिए क्षेत्र के चारों ग्राम प्रधान कविता तिवारी, तारा मोहन पांडे, दीपा जगदीश कांडपाल व ललित बिष्ट सहित पूर्व दायित्वधारी डॉ. गणेश उपाध्याय, दुग्ध संघ निदेशक इंदर मेहता और वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण सिंह बिष्ट समिति के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे थे।
इसी दौरान प्रभारी प्रधानाचार्या बृजेश गुप्ता वहां पहुंचीं और जनप्रतिनिधियों के कार्य में बाधा डालते हुए कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने विद्यालय परिसर में दरी बिछाकर प्रधानाचार्या के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्राम प्रधान तारा मोहन पांडे ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्या अशोभनीय व्यवहार कर रही हैं। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने प्रधानाचार्या को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद प्रधानाचार्या और डीईओ के सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने पर जनप्रतिनिधि शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया।