{"_id":"676ca3f12b5e3752d40e428e","slug":"psychiatrist-could-not-be-posted-even-after-a-decade-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-121111-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक दशक बाद भी तैनात नहीं हो सके मनोरोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक दशक बाद भी तैनात नहीं हो सके मनोरोग विशेषज्ञ
Thu, 26 Dec 2024 09:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 09:03 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होने से गरीब मरीज जिला अस्पताल की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग और शासन की नींद टूटने का नाम ले रही।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में करीब एक दशक पूर्व मनोरोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. विजेंद्र सिंह ने करीब चार वर्ष तक अपनी सेवाएं दी थीं। उनके जाने बाद से आज तक यह पद खाली है। ऐसे में मानसिक रोगियों को जिला अस्पताल या हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे रोगी के साथ उसके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी गरीब तीमारदारों को होती है। अब केवल जिला अस्पताल में ही मनोरोग विशेषज्ञ तैनात हैं जहां ऐसे मरीजों का इलाज हो रहा है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में केवल जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ तैनात हैं। काशीपुर सरकारी अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ समेत कई पद रिक्त चल रहे हैं। यू कोट वी पे योजना भी बंद चल रही है। आयोग या संविदा पर नियुक्ति होने पर ही रिक्त भरे जा सकते हैं।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद