{"_id":"6abfeb517c70e6cd1c0c23e3","slug":"provided-information-on-health-and-nutrition-to-women-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-149629-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिलाओं को दी स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिलाओं को दी स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी
Fri, 02 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मानपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र की माताओं-बहनों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण, शिक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के सम्मान, पोषण, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उत्तराखंड सरकार भी मातृशक्ति के सशक्तीकरण, बाल विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहां विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ग्राम प्रधान रिंकू, रवि ढींगरा, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमल आर्य, जिला उपाध्यक्ष वैशाली गुप्ता, बाल विकास अधिकारी नीरू रानी, किसान मोर्चा से तरसेम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन