{"_id":"66ce5f378a7a34bbd505f0b4","slug":"protest-was-done-by-staging-a-sit-in-to-make-siroulikalan-a-nagar-panchayat-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-114185-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिरौलीकलां को नगर पंचायत बनाने के लिए धरना देकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिरौलीकलां को नगर पंचायत बनाने के लिए धरना देकर किया प्रदर्शन
Wed, 28 Aug 2024 04:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीकलां में प्रदर्शन करते लाेग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। सिरौलीकलां को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर नगरवासियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से नगर पंचायत की घोषणा करने पुरजोर मांग की।
मंगलवार को सिरौलीकलां के पूर्व प्रधान नासिर हुसैन अंसारी के नेतृत्व में एकत्रित क्षेत्र के लोगों ने धरना देकर नारेबाजी की। कहा कि सिरौली को नगर पंचायत का दर्जा देते हुए विकास के कार्य कराए जाएं। पूर्व प्रधान अंसारी ने कहा कि सिरौली कलां के विकास के लिए नगर पंचायत बनाना आवश्यक है। सिरौली को ग्राम सभा का दर्जा देने पर भी चर्चा की। कहा कि ग्रामसभा बनाना यहां के लोगों के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि पहले सिरौलीकलां को नगर पालिका किच्छा से जोड़ा था। उसके बाद नगर पंचायत बनाने की कार्रवाई की गई थी। जिसे सरकार की ओर से निरस्त कर पुनः नगर पालिका से जोड़ दिया गया था लेकिन अब सिरौली कलां को पालिका से पृथक कर दिया। इससे न तो नगर पालिका का हिस्सा रहा और न ही नगर पंचायत ही बना। सिरौली को ग्रामसभा का भी नोटिफिकेशन नहीं मिला जोकि यहां के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार है। वहां तौसीफ अंसारी, अफसार कुरैशी, अनीस अहमद, जलीस अहमद, बाबू सलमानी, अबरार अहमद, शाहिद अहमद, मोहम्मद जाकिर, यूनुस कुरैशी आदि थे। संवाद