फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   protest over price hike

भैंसा गाड़ी पर खड़े होकर किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest over price hike
रुद्रपुर के शिवनगर में भैंसा गाड़ी में बैठकर विरोध प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ भैंसा गाड़ी पर खड़े होकर जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार पर महंगाई रोकने में असफल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ट्रांजिट कैंप के चामुंडा मंदिर पर एकत्र हुए। उन्होंने भैंसा गाड़ी में बैठकर प्रदर्शन किया और गोल मढ़ैया तक जुलूस निकाला। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि देश में अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाली भाजपा अब देश के करोड़ों लोगों के आंखों की किरकिरी बन गई है। आज देश में अराजकता का माहौल है। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुखर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान है। भाजपा को इससे कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के काम में जुटी है। नजूल भूमि पर लोगों को मालिकाना हक सरकार नहीं दे सकी है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलिंडरों के दामों में हुए इजाफे ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है लेकिन डबल इंजन की सरकार महंगाई नहीं रोक पाई है। वहां पर सरोज रानी, सोनू शर्मा, मीना राय, मधु सिकदर, द्रौपदी, जमुना कोहली, सोनम रस्तोगी, सुनीता रस्तोगी सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed