फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over Market

सोमवार साप्ताहिक बाजार लगने से खफा व्यापारियों ने कोतवाल को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest over Market
बाजपुर कोतवाल का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। सोमवार साप्ताहिक बाजार लगने से गुस्साए व्यापारियों ने कोतवाल संजय पांडेय का घेराव किया। व्यापारियों का आरोप है कि कोविड काल के दौरान साप्ताहिक बाजार पर रोक लगाई गई थी लेकिन हर सोमवार को साप्ताहिक बाजार ब्लाक दफ्तर के सामने लग रहा है। इससे कोविड नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर की अगुवाई में व्यापारी कोतवाली पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर रोक लगाने के लिए कोतवाल संजय पांडेय का घेराव किया। कोतवाल ने पालिका ईओ और ठेकेदार से वार्ता कर मामले को हल करने का भरोसा दिया। वहां व्यापार मंडल महामंत्री ललित कोछड़, जिला संगठन मंत्री संजय रूहेला, नत्था सिंह, परवीन जिंदल, सलीम, रिंकू मौर्य, गुलाफाम, नफीस, मुकेश आदि थे। पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि शासन की कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed