{"_id":"68ae14ad3bdb601e3902f470","slug":"protest-over-drug-addiction-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-129121-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का अड्डा बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का अड्डा बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : मेयर
Wed, 27 Aug 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ठाकुरनगर के लोगों ने ट्रांजिट कैंप सार्वजनिक पार्क को नशेड़ियों और अपराधियों का अड्डा बनाने का मामला मेयर विकास शर्मा के सामने उठाया। कहा कि क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों ने मंगलवार को मेयर विकास शर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पार्क में लंबे समय से कच्ची शराब, चरस, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है। न केवल वयस्क बल्कि नाबालिग बच्चों को भी नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और बेटियां से नशेड़ी छेड़खानी करते हैं। बताया कि इस मुद्दे को कई बार ट्रांजिट कैंप थाने में उठाया गया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मेयर ने कहा कि नगर निगम की टीम मौके पर जाकर नशेड़ियों के ठिकानों को ध्वस्त करेगी। अवैध कब्जा कर नशे का अड्डा बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा पुलिस को भी इस संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में उर्मिला देवी, मालती देवी, संध्या देवी, कल्याणी देवी, देवकी देवी, देव शर्मा, राजवीर, रवि कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन