फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over Chairman In Gadarpur

Udham Singh Nagar News: वाल्मीकि समाज ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 12 Aug 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Protest over Chairman In Gadarpur
गदरपुर। पालिका अध्यक्ष पर वाल्मीकि समाज के लोगों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाकर वाल्मीकि समाज ने थाने का घेराव कर दिया। मौके पर मौजूद सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की गंभीरता के चलते पुलिस और पीएसी के जवानों को भी थाने बुला लिया गया था। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस पुलिस कर्मियों के सुरक्षा दायरे में कार्यालय से घर जा रहे थे। पालिका गेट के सामने समायोजन की मांग कर रहे ठेका सफाई कर्मियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार से वार्ता को लेकर उनकी बहस हो गई। ठेका सफाई कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष पर वाल्मीकि समाज के प्रति की गई टिप्पणी पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद समाज के लोगों ने अश्वनी कुमार के नेतृत्व में थाने का घेराव कर दिया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी से के दर्ज करने की मांग की। सीओ ने दोनों पक्षों को वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शनिवार से नगर पालिका में पूर्णता सफाई ठप करने की धमकी दी है। वहां पर सरपंच राकेश सांवरिया, सुनील कुमार विनोद कुमार, अंकित कुमार, मिथुन, प्रेम कुमार, सचिन वाल्मीकि, रजत कुमार थे।
विज्ञापन


इधर, सफाई ठेका निरस्त होने के बाद मोहल्ला स्वच्छता समिति में समायोजन की मांग के लिए ठेका सफाई कर्मियों ने पालिका कार्यालय के गेट के बाहर शुक्रवार को हंगामा किया। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस का कहना है कि उन्होंने सफाई ठेका निरस्त कर ईओ को कार्रवाई लिए निर्देशित किया है लेकिन वो मेडिकल अवकाश पर हैं। इधर, भाजपा नेता अश्वनी कुमार ने पालिका अध्यक्ष पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पालिका गेट के सामने मुख्य मार्ग पर पुतला फूंक कर नाराजगी व्यक्त की। वहां पर रजत कुमार, सचिन वाल्मीकि, अंकित कुमार, मिथुन, रंजीत कुमार, अंकुश कुमार, श्याम सुंदर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed