फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest

नगर पंचायत अधिकारियों पर फर्जी हाउस टैक्स बनाने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Protest
सुल्तानपुर पट्टी में नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार। - फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। मोहल्ला शिवनगर निवासी एक युवक ने नगर पंचायत अधिकारियों पर फर्जी हाउस टैक्स बनाने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि इस फर्जीवाड़े की शिकायत उसने प्रशासन और पुलिस के साथ ही नगर पंचायत अधिकारियों से की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल युवक न्याय के लिए अपने पूरे परिवार के साथ नगर पंचायत कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवनगर निवासी नत्थू सिंह पुत्र हेतराम की जमीन और दुकान रजिस्ट्री में दर्ज है। नत्थू सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले वह नगर पंचायत दफ्तर में हाउस टैक्स की रशीद कटाने गया। यहां उसे पता चला कि नगर पंचायत के अभिलेखों में उसकी जमीन किसी और के नाम दर्ज है। उसने एसडीएम, पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन किसी ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह नत्थू सिंह अपनी पत्नी विमला देवी, बहू और दो पोतों के साथ नगर पंचायत के कार्यालय पहुंचा और यहीं पर दरी बिछाकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। विमला ने बताया कि मोहल्ला शिवनगर में जो उनकी जमीन है वह रजिस्ट्री की है और जमीन पति व देवर के नाम पर दर्ज है। नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साठगांठ कर जमीन को किसी और के नाम से दर्ज कर लिया। विमला का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा पूूरा परिवार भूख हड़ताल पर बैठा रहेगा। मामले को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जीएस सुयाल ने बताया कि जो हाउस टैक्स वर्तमान में दर्ज था उसको निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed