{"_id":"6813d10ab38a0bda3509ed68","slug":"protest-in-kichha-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-124170-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सुविधाओं की मांग के िलए सीएचसी किच्छा में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सुविधाओं की मांग के िलए सीएचसी किच्छा में प्रदर्शन
Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। सीएचसी में सर्जन के अलावा मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने सीएचसी में धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप यादव धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लोगों ने सीएचसी में सर्जन की नियुक्ति, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईसीजी मशीन उपलब्ध करवाने, अल्ट्रासाउंड स्थायी करवाने, रेबीज इंजेक्शन और सांप काटने की दवा 24 घंटे उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने डाक्टरों की ओर से बाहर की लिखी जा रही दवाइयों पर रोक लगाने की मांग की।चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप यादव ने बताया कि तीन दिन में ईसीजी मशीन लगाई जाएगी। अल्ट्रासाउंड लगातार किए जा रहे हैं। सर्जन 15 दिनों में अस्पताल में ज्वॉइन कर लेगें। वहां दानिश इकबाल अहमद, जावेद मलिक जक्कू, खालिद इकबाल अहमद, जावेद खान, इशाकत अली थे। संवाद