फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest For Save Bazpur Movement

भूमि मामले को लेकर किसान और पीड़ित लोगों का मौन जुलूस, प्रदर्शन, सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Protest For Save Bazpur Movement
बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नगर समेत क्षेत्र के 20 गांवों की जमीन की खरीदो-फरोख्त पर रोक लगाने के डीएम के आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान और पीड़ित लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि अफसरों के समझाने पर वे तहसील परिसर पहुंच गए और वहां धरना दे दिया। उसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। इस दौरान बाजपुर का बाजार पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी समिति परिसर में क्षेत्र भर से किसान, पीड़ित लोग और व्यापारी एकत्र हुए। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की अगुवाई में मौन जुलूस शुगर मिल रोड, गुरुद्वारा साहिब, मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए तहसील के सामने पहुंचा। यहां हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर बैठकर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया, लेकिन तभी अधिकारियों ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को तहसील परिसर में भेज दिया। यहां लोगों ने सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

पड्डा ने कहा कि सीएम पर पूरा विश्वास है। इस मामले में राजस्व परिषद में 25 अगस्त को सुनवाई है। सकारात्मक जवाब न मिलने पर आंदोलन उग्र किया जाएगा। गरीब लोगों ने कर्ज लेकर घर बनाए हैं। सरकार को इन लोगों पर तरस आना चाहिए। कहा, कि बीस गांव के बाद अभी अन्य भूमि पर कार्रवाई होने की जानकारी मिली है। खटीमा क्षेत्र में 125 एकड़ भूमि सरकार ने कब्जे में ले ली है। खेतों की फसल भी काट ली गई है। विरोध करने पर 50 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कांग्रेस नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा भूमि मामले को लेकर कांग्रेस ने बाजपुर बचाओ मुहिम शुरू की है। मुहिम का आज 71वां दिन है। किसी भी कीमत पर भूमि नहीं छिनने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पहुंचे एसडीएम एपी वाजपेयी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। इस मौके पर हरमंदर सिंह बरार, दलजीत सिंह रंधावा, ज्येष्ठ उपप्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर, दर्शन गोयल, सुनीता टम्टा, कुलवीर सिंह, सुखदेव सिंह, विक्रम कपूर, आईपी बरार, अजीत रंधावा, सत्यवान गर्ग, विजेंद्र डोगरा, साबिर हुसैन, राजेंद्र बेदी आदि थे।

बाजपुर तहसील में धरना देते लोग

बाजपुर तहसील में धरना देते लोग- फोटो : BAZPUR

बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन देते पीड़ित लोग।

बाजपुर एसडीएम को ज्ञापन देते पीड़ित लोग।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर तहसील के सामने सड़क पर बैठे लोग।

बाजपुर तहसील के सामने सड़क पर बैठे लोग।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed