फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for Roads

ग्रामीणों ने पीडब्लूडी इंजीनियर का किया घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Protest for Roads
रुद्रपुर। सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए खानपुर पूर्व ग्राम सभा के लोगों ने पीडब्लूडी कार्यालय पहुंचकर इंजीनियर का घेराव किया। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता खराब होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में कई ग्रामीण पीडब्लूडी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने इंजीनियर मनोज दास का घेराव किया। कहा कि सड़कों के निर्माण में खराब गुणवत्ता की सामग्री लगाई जा रही है। इस वजह सड़क लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी। खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम खानपुर पूर्व, मुड़िया खानपुर होते हुए खानपुर नंबर दो तक, खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम कंटोपा होते हुए खानपुर नंबर दो को जाने वाले मार्ग तक,ग्राम मोहनपुर नंबर दो से खानपुर नंबर दो तक,जाफरपुर दिनेशपुर मार्ग से ग्राम खानपुर नंबर दो तक और खानपुर नंबर दो से हरीनगर धर्मनगर होते हुए चौधरी इंद्रपाल की कोठी तक सड़कों के निर्माण में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है। ठेकेदार से कहने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। विधायक ठुकराल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर, इंजीनियर ने कहा कि वह खुद सड़क निर्माण का निरीक्षण करेंगे। वहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कौशल विश्वास, ग्राम प्रधान विशन सिंह, सुदर्शन विश्वास, विभूति सिकदार, तपन सिकदार, पवन मल्लिक, विजय सिकदार, विकास गोलदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed