फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest For Road

एक ही दिन में उखड़ी डामर सड़क, भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protest For Road
गूलरभोज में गुणवत्ता विहीन सड़क का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
गूलरभोज। क्षेत्र में करीब डेढ़ किमी की सड़क पर बिछा गया डामर एक दिन भी नहीं टिक सका। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गूलरभोज के मुख्य चौराहे से नई बस्ती होकर कोपा बसंता तक कार्यदायी संस्था की ओर से बनाई गई डामर सड़क एक दिन में ही उखड़ गई। सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी नेता किशोर सामंत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
आरोप है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। बृहस्पतिवार को बनाई गई सड़क शुक्रवार सुबह ही उखड़ गई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से मानक के अनुरूप कार्य करने की मांग की। कहा कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, कार्यदायी संस्था बिडकुल के जूनियर इंजीनियर रविंद्र ने बताया कि संस्था क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत से सात किमी सड़क बना रही है। इसी के तहत गूलरभोज तिराहे से कोपा बसंता तक डेढ़ किमी सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क की गुणवत्ता में कहीं कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरारती तत्वों की ओर से ताजे पड़े डामर को उखाड़ा गया है। संस्था की ओर से जल्द ही उखड़ी गई जगह पर डामर करा दिया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में गोपाली, ऋषिपाल, विशाल, कुदरत अली, सुभाष, विक्की, ओम प्रकाश डोगरा, धर्मेंद्र, पारस, प्रथम, रणबीर सिंह मौजूद आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed