फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest For OPS Resumes

Udham Singh Nagar News: ओपीएस बहाली की मांग के लिए दिल्ली जाएंगे कर्मचारी

Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Protest For OPS Resumes
एक मई को सल्ट के अध्यापक एवं कर्मचारी काशीपुर से होंगे रवाना
विज्ञापन

काशीपुर। पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) की मांग के लिए कर्मचारियों ने दिल्ली कूच करने की रणनीति बनाई है। सल्ट ब्लाॅक कार्यकारिणी अध्यक्ष नीरज सचान और शिक्षक जितेंद्र नैनवाल ने बताया कि ण्क मई को सल्ट के अध्यापक एवं कर्मचारी एक साथ यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में काशीपुर से दिल्ली कूच करेंगे। एक अप्रैल से यूपीएस लागू करने की बात कही गई थी लेकिन सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार के समक्ष एक चेतावनी स्वरूप है कि कर्मचारी ओपीएस की मांग के प्रति प्रतिबद्ध है। वह इसे लेकर ही शांत बैठेंगे। कहा कि यूपीएस 25 वर्ष की सेवा के बाद लागू होता है। ओपीएस 20 वर्ष के बाद ही आरंभ हो जाता था। जिससे अनेक अध्यापक इससे वंचित भी रहते हैं। साथ ही यूपीएस सभी मांगों को ओपीएस में समाहित करने में सक्षम नहीं है। यह एक प्रकार का झुनझुना है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed