फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for land case in bazpur

Udham Singh Nagar News: यूपी से बाजपुर पहुंचे किसानों ने दिया समर्थन

Sat, 12 Aug 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Protest for land case in bazpur
बाजपुर में धरना स्थल पर 11 माह के मासूम पौत्र के साथ बैठे गुरदेव सिंह। संवाद
बाजपुर। भूमि बचाओ सत्याग्रह 12वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। यूपी के पूरनपुर, रामपुर और शाहजहांपुर से आए किसान यूनियन पदाधिकारियों और उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने भी धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

पूरनपुर से पहुंचे भाकियू के तराई क्षेत्र के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि बाजपुर के किसानों के साथ देशभर के किसान संगठन एकजुट हैं। उत्तराखंड बार काउंसिल के चेयरमैन और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल ने कहा कि भूमिधरी का अधिकार छीनकर सरकार ने किसानों को आपदा दी है। अध्यक्षता भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप संधू, लड्डू सिंह ने किया। वहां निरंजन दास गोयल, बल्देव सिंह सिहाली, योगेंद्र यादव, गुरवंत सिंह चीमा, मलकीत सिंह,लखविंदर सिंह, साहब सिंह, जस्सा सिंह, दर्शन लाल थे।
विज्ञापन






सितारगंज से बाजपुर रवाना हुए किसान
सितारगंज। भाकियू के तराई क्षेत्र के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान और प्रदेश प्रमुख महासचिव एडवोकेट योगेंद्र यादव के नेतृत्व में किसान अमरिया चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से बाजपुर में चल रहे सत्याग्रह को समर्थन देने के लिए किसानों ने कूच किया। जिला उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सा ने कहा कि तराई के किसानों की एक इंच जमीन भी सरकार को हड़पने नहीं दी जाएगी। वहां पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत सिंह, यूपी के प्रदेश महासचिव स्वराज सिंह, तराई क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष मालक सिंह, गुरवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed