{"_id":"5f74c01c8ebc3e9ba75c94c5","slug":"protest-for-encroachement-drive-khatima-news-hld3988367194","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने पुरानी तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने पुरानी तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का किया विरोध
खटीमा में अतिक्रमण हटाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : KHATIMA
Link Copied
खटीमा। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने दूसरे दिन भी पुरानी तहसील रोड में चिन्हित अतिक्रमण हटाया। बुधवार को तहसीलदार यूसुफ अली, राजस्व और पालिका टीम ने चिन्हित अतिक्रमण को हटाना शुरू किया तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दुकानें बंद कर दी। इस पर तहसीलदार ने कहा कि व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन अतिक्रमण को ध्वस्त करेगा। इधर, व्यापारियों ने पुरानी तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम निर्मला बिष्ट से उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई। कहा कि पालिका को प्रतिदिन तहबाजारी दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में राशिद अंसारी, नासिर खान, पप्पू अली, हनीफ, तारिक, सोनू सक्सेना, गुरप्रीत, अनवर, पिंटू, सलीम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।