फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against Wine Shop

Udham Singh Nagar News: आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने से भड़की महिलाएं

Fri, 28 Jul 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against Wine Shop
खटीमा। रेलवे क्रॉसिंग के पास आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने से आक्राेशित राजीव नगर कॉलोनी की महिलाओं ने दुकान के आगे धरना दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि दुकान आबादी क्षेत्र में है और स्कूल के नजदीक है। जिसका असर बच्चों और आनेजाने वाली महिलाओं पर पड़ेगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, कांग्रेस पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज कन्याल और विमल मेहता ने भी धरने को समर्थन दिया। महिलाओं के विरोध के चलते एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने अग्रिम आदेश तक शराब की दुकान नहीं खोलने के निर्देश दिए। एसडीएम ने शराब अनुज्ञापी को दस्तावेज लेकर तलब किया है। आबकारी निरीक्षक नितिन कुमार शर्मा ने कहा कि शराब की दुकान पूरे नियम के अनुसार खोली गई है। वहां पर मीनाक्षी, किरन, मंजू, रानी, पायल, नंही, देवी, ऊषा, शारदा, मनोज कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed