{"_id":"69879c2ab311be78480ed68f","slug":"protest-against-ugc-in-collectorate-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-136884-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का जिले में विरोध जारी है। शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यूजीसी से सरकार समाज में लोगों को बांटने का काम कर रही है।
शनिवार को दोपहर एक बजे पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना है कि एक ओर सरकार समाज में लोगों को जोड़ने की बात कहती है। दूसरी ओर यूजीसी को लागू का बांटने का काम किया जा रहा है। यूजीसी कानून के तहत लागू होने वाले नियम सवर्ण समाज के विरुद्ध है। आने वाली पीढि़यों को कानून के बोझ तले दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने इस कानून को वापस लेने मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधन ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुटोला को सौंपा गया। यहां प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, उमेश तिवारी, जितेंद्र शर्मा, अनुज पंडित आदि मौजूद रहे।