फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against Tax

दाखिल खारिज पर लगने वाला विकास शुल्क रद्द करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Tax
काशीपुर नगर निगम में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दाखिल खारिज पर लगने वाला 2% विकास शुल्क रद्द करने की मांग को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन कर मेयर ऊषा चौधरी को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को नगर निगम में पेयजल योजना के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी भी नगर निगम दफ्तर में पहुंचे। कौशिक का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना पर कांग्रेसियों ने निगम परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि भाजपा विकास के नाम पर जनता का शोषण कर रही है। पूरे प्रदेश में एक मात्र काशीपुर नगर निगम दाखिल खारिज पर टैक्स वसूलता है। इसके बाद कांग्रेसियों ने मेयर ऊषा चौधरी को ज्ञापन सौंपकर दाखिल खारिज पर लगने वाले विकास शुल्क को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नितिन कौशिक, विमल गुडिया, राशिद फारूखी, विकास कौशिक, अरुण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद वसीम, मतलूब आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed