{"_id":"60f075b08ebc3e4aea2574b7","slug":"protest-against-price-hike-rudrapur-news-hld4313031161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर/दिनेशपुर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महुआखेड़ागंज में पेट्रोल पंपों के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई कीमतों के लिए केंद्र व राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रति लीटर पेट्रोल पर टैक्स के रूप में 52 रुपये वसूले जा रहे हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने पंपों पर तेल लेने आए ग्राहकों को टैक्स की राशि अपनी जेब से वापस लौटाई। वहां युवक कांग्रेस के जिला महासचिव मोहम्मद रिजवान अंसारी, मो. आदिल, जयपाल सिंह, कासिम, इबरान, इमरान, नासिर हुसैन, आरिफ व आसिफ आदि थे।
दिनेशपुर में युकां नगर अध्यक्ष जगन्नाथ सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गदरपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी की कमर टूट गई है। एक लीटर पेट्रोल पर सरकार 52 रुपये का टैक्स वसूल रही है। अगर टैक्स हटाया जाए तो जनता को पेट्रोल मात्र 48 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। उन्होंने पेट्रोल लेने आए वाहन चालकों को 52 रुपये का लिफाफा भेंट किया। उन्होंने बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां वरुण कपूर, बनवारी राय, नारायण हालदार, मनोज चौधरी, ऋतुराज राय, राकेश बठला, संजीव झाम, वसंत सरदार आदि थे। (संवाद)
महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने जुलूस निकाला
रुद्रपुर। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। एनएच-87 से विकास भवन मार्ग होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक निकाले गए जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को सभी मोर्चों पर असफल बताते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से छह सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। प्रदेश में भाजपा सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त है। कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। वहां जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, टोनी पठान, शिवजी सिंह यादव, विनय यादव, सुधीर चौधरी, जितेंद्र पासवान आदि थे।