फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against New Vacancy

सफाई कर्मियों ने जलाई भर्ती विज्ञप्ति की प्रतियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Protest Against New Vacancy
शक्तिफार्म। प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में सफाई नायकों के पदों को समाप्त कर सरकार की ओर से जारी भर्ती की विज्ञप्ति का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया है। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने चेतावनी दी कि विज्ञप्ति को 15 दिन में वापस नहीं लिया गया तो सफाई कर्मचारी प्रदेश भर में सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। इसके बाद नगर पंचायत प्रांगण में विज्ञप्ति की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत में संतोष गौरव ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सफाई नायक के पदों को समाप्त कर नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। ये सफाई कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। वहां पर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश भारती, अमरपाल, सन्नी, मोहित, राजेंद्र रिंकू, रितेश वाल्मीकि, रोशन, लक्खो देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed