फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against laying of STP power line, work stopped

Udham Singh Nagar News: एसटीपी की बिजली लाइन डालने का विरोध, काम रुकवाया

Fri, 12 Jan 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against laying of STP power line, work stopped
काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र के अल्ली खां कॉलोनी के पास बनाए जा रहे एसटीपी प्लांट के लिए बिजली की लाइन बिछाने का लंबे समय से विरोध कर रहे बैलजुड़ी और आसपास के क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। काफी देर तक हंगामा होने पर उच्चाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा। इसके बाद समझौता वार्ता में सहमति बनी तो काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अल्ली खां क्षेत्र के पास एक एसटीपी प्लांट का निर्माण चल रहा है। इसके लिए बिजली लाइन डालने का काम भी जारी है। बैलजुड़ी और आसपास के क्षेत्रवासी यह कहते हुए लाइन नहीं डालने दे रहे हैं कि वह अपने गांव के आसपास से बिजली की लाइन नहीं जाने देंगे। करीब एक सप्ताह पूर्व भी ग्रामीणों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की समझौता बैठक हुई थी जिसमें लाइन डालने को लेकर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को ऊर्जा निगम, राजस्व सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उन्होंने काम शुरू किया तो ग्रामीण फिर मौके पर आ गए। उन्होंने काम रुकवाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पूरा प्रकरण बताया जिस पर पुलिस बल और कुछ अन्य अधिकारियों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद अब कार्य शुरू करने पर सहमति बन गई है जिस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed