फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against inflation

पदयात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने किया महंगाई का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Protest against inflation
काशीपुर में पैदल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा की। भगत सिंह चौक से शुरू हुई पदयात्रा मुख्य बाजार से होते हुए गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जाकर खत्म हुई। कार्यकर्ताओं ने गले में गैस सिलेंडर की फ्लेक्सी लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन सूबे के मुखिया को इससे कोई सरोकार नहीं है। केंद्र और राज्य में काबिज भाजपा सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जनता भी भाजपा के अच्छे दिनों को अब समझ चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका सबक सिखाने का मन बना चुकी है। कहा कि कड़कड़ाती ठंड में चल रहे किसान आंदोलन में कई किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन हठधर्मिता पर उतारू केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर में किसानों से खरीदे धान के भुगतान की घोषणा की थी लेकिन अभी तक किसानों के धान का भुगतान नहीं हो पाया है। विपक्ष में रहकर महंगाई को लेकर सड़क पर हंगामा मचाने वाले भाजपा नेता सिलिंडर और पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर चुप्पी साधे हुए है। वहां प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, प्रदेश सचिव नंदलाल, सीपी शर्मा, मीना शर्मा, अरुण पांडेय, राजीव कामरा, साबिर अहमद, विजय अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, काशीपुर में कांग्रेसियों ने सुबह 11 बजे किला बाजार से पैदल मार्च शुरू किया जो अल्ली खां, महेशपुरा, ढकिया गुलाबो, अलीगंज रोड, टांडा चौराहा होते हुए एमपी चौक पहुंचा। वहां हुई सभा में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने केंद्र सरकार पर जनता के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पीसीसी सदस्य मुक्ता सिंह ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों से देश की जनता परेशान है। डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कृषि कानूनों को सरकार का तुगलकी फरमान बताया। सभा को अरुण चौहान, आशीष अरोरा, अलका पाल, चेतन अरोरा, इंदर सिंह एड और सुरेश शर्मा ने भी संबोधित किया। पैदल मार्च में प्रीत बम, इंदुमान, अब्दुल सलीम, मंसूर अली, उमेश सौदा, महेंद्र बेदी, रवि ढींगरा, अजीज कुरैशी, गौतम मेहरोत्रा, शफीक अंसारी आदि थे। संवाद

रुद्रपुर में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा करते कांग्रेसी।

रुद्रपुर में महंगाई के खिलाफ पदयात्रा करते कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed