{"_id":"603e8bb48ebc3ee95c52c122","slug":"protest-against-cutting-trees-kashipur-news-hld4167779130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरीताल रोड से हरे पेड़ काटने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरीताल रोड से हरे पेड़ काटने का विरोध
विज्ञापन
काशीपुर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते लोग।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरीताल रोड पर लगे हरे पेड़ काटे जाने का विरोध करते हुए कई लोगों ने एसडीएम के माध्यम से तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के अधिकारियों को पत्र लिखा। मंगलवार को एसडीएम गौरव कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गिरीताल रोड पर वर्षों पुराने पेड़ हैं। इन पेड़ों से राहगीरों को ठंडी छांव मिलती है।
पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी इन पेड़ों का बड़ा योगदान है। वर्तमान में काशीपुर नगर निगम की ओर से गिरीताल मंदिर मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सड़क को बनाने के लिए ठेकेदार की ओर से अनावश्यक रूप से हरे पेड़ों को काटने की बात कही जा रही है। जबकि ये पेड़ किसी भी प्रकार के यातायात में बाधक नही हैं। यहां सड़क चौड़ाई भी काफी अधिक है।
स्कूलों की बसों से लेकर ट्रक तक आराम से गुजर जाते हैं। यह राष्ट्रीय राजमार्ग न होकर आबादी क्षेत्र का रास्ता है। यह प्रमुख मंदिर मार्ग है। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर इन पेड़ों को न काटा जाए। वहां केवल कृष्ण शर्मा, राजीव परनामी, अश्विनी शर्मा, संगीता शर्मा व संजय आदि थे। (संवाद)