फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against contract working

ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest Against contract working
काशीपुर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ काशीपुर शाखा के आह्वान पर शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने सफाई कार्य के लिए ठेका प्रथा बंद करने सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय बन्नू और काशीपुर शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे। अजय बन्नू ने नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगा कर कहा कि दो दिसंबर को नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया था लेकिन निगम ने मांगों पर गौर नहीं किया। निगम सफाई कार्य ठेके पर देता है और ठेकेदार मामूली वेतन पर सफाई कर्मचारियों का शोषण करता है। जबकि वह मोहल्ला स्वच्छता समितियों से काम कराने की मांग कर चुके हैं। वर्ष 2003 से सफाई कर्मियों को अतिरिक्त वेतन देने के शासनादेश पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वर्ष 2019 में काशीपुर नगर निगम ने देश में दूसरा स्थान पाया था। पुरस्कार की धनराशि 90 हजार का 50 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों में बांटा जाना था जिसे अब तक सफाई कर्मियों को नहीं दिया गया है। कर्मियों ने ठेका प्रथा बंद करने और पुरस्कार राशि का वितरण करने की मांग की। संगठन के प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक, राजीव वरिष्ठ शाखा उपाध्यक्ष राम किशोर, महेश वरदान, कमलेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed