फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Promote handicrafts to contribute to traditional skills

Udham Singh Nagar News: पारंपरिक कौशल में योगदान के लिए हस्तशिल्प को दें बढ़ावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Promote handicrafts to contribute to traditional skills
रुद्रपुर के विकास भवन में बैठक करते सीडीओ मनीष कुमार। सू.वि.
सीडीओ बोले, हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराएं
विज्ञापन

रुद्रपुर। सीडीओ मनीष कुमार ने ग्रामीण सूक्ष्म लघु उद्योगों व स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर (आरबीआई) के कार्मिकों और वॉव हैंडीक्राफ्ट ऑरियनप्रो सॉल्यूशन्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों की बैठक ली।

विकास भवन में बैठक में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि पारंपरिक कौशल और ज्ञान के संरक्षण में योगदान के लिए हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने परियोजना निदेशक अजय सिंह को हर महीने हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदर्शनी में औद्योगिक संस्थानों को बुलाएं, ताकि ग्रामीण उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से उत्पादित वस्तुओं को वृहद स्तर पर पहचान मिल सके। उत्पादों के विपणन और अधिक बाजार उपलब्ध होने से उचित मूल्य भी मिल सकेगा। सीडीओ ने वॉव हैंडीक्राफ्ट के प्रतिनिधियों को ग्रामीण उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग के साथ ही मार्केटिंग बिजनेश प्लानिंग, निवेश एवं व्यापार प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही वॉव हैंडीक्राफ्ट के कार्यों की जानकारी भी ली। वहां परियोजना निदेशक अजय सिंह, रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर(आरबीआई) के हेमंत बजेठा, अनुपम अवस्थी, मनोज कांडपाल, वॉव हैंडीक्राफ्ट के स्नेहल पंडित, इंदर सिंह, नितिन पटेल, रियाज आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed