{"_id":"64dd29069dc0003734016d66","slug":"programme-of-saini-mahasabha-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1003-2106-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राज्य सरकार भी ओबीसी को दे 27 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राज्य सरकार भी ओबीसी को दे 27 फीसदी आरक्षण
Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में सैनी महासभा के स्थापना दिवस पर मौजूद समाज के लोग। फोटो स्रोत : आयोजक
काशीपुर। सैनी महासभा ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मंगलवार को मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित सैनी धर्मशाला में सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद महाराजा शूर सैनी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी वर्ग को केंद्र सरकार ने 27 फीसदी आरक्षण दिया है जबकि राज्य सरकार ने उसको कम कर 14 फीसदी कर दिया। उन्होंने मांग करते हुए आरक्षण को 27 फीसदी करने की मांग की।
एडवोकेट राजेंद्र सैनी ने कहा कि नगर निगम ने मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मोड़ पर महाराजा शूर सैनी द्वार बनाने का अनुरोध किया है। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह सैनी ने सैनी समाज के बच्चों की शिक्षा और एकता पर विशेष बल देने को कहा। संरक्षक टीका सिंह सैनी ने राज्य स्थापना से ही राज्य में रहने वाले लोगों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने की मांग की। वहां पर अशोक कुमार सैनी, कमल कुमार सैनी, कुंदन सिंह सैनी, घनश्याम सैनी, खूब सिंह सैनी, विजेंद्र सिंह सैनी, पूरन सिंह सैनी, अरुण सैनी आदि थे।
काशीपुर में बने छह दिव्यांग प्रमाणपत्र
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में बुधवार को दिव्यांग शिविर लगाया गया। इस दौरान हड्डी दिव्यांगता के पांच प्रमाणपत्र बन सके जबकि पंजीकरण काउंटर पर तीमारदारों की लंबी कतार देखी गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान ने 35 में से पांच मरीजों और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रियांक चौहान ने एक मरीज का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया। वहां कोई मानसिक रोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचे। इस कारण संबंधित मरीजों एवं तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।