फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Programme of Sahitya Darpan in Kashipur

मां तेरी ममता से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Programme of Sahitya Darpan in Kashipur
काशीपुर में काव्य संध्या का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। साहित्य दर्पण की मासिक काव्य संध्या का आयोजन डॉ. पुनीता कुशवाहा की ओर से अग्रवाल सभा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कवि सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा ‘मां तेरी ममता से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं...’। कवयित्री डॉ. विनीता कुशवाहा ने कहा ‘जिनके कारण मैं जग में आई जिसके लिए मैं जग में आई...’। जितेंद्र कुमार कटियार बोले ‘उसके बिना मन की प्यास बुझती ही नहीं क्या करें क्या करें...’। कैलाश चंद्र यादव ने कहा ‘जाने जां दूर से आवाज मुझे और न दे...’। शेष कुमार सितारा के शब्द थे ‘मेरी एक कलम ने देखो कितने गीतों को लिख डाला...’। डॉ. मनोज आर्य बोले ‘अजनबी हम गांव में अपने नजर आने लगे...’। शकुन सक्सेना की कविता के बोल थे ‘राही बड़ी मुश्किल से संभाला गया है मुझको...’। अनुराग चौधरी बोले ‘तजुर्बा तो बहुत हुआ जिंदगी का मगर...’। डॉ. सुरेंद्र मधुर ने कहा ‘अपने तो है मगर विश्वास नहीं, दिल तो है मगर एहसास नहीं...’।
विज्ञापन

डॉ. संतोष कुमार पंत बोले ‘न जाति का मुझे नाम दो, न धर्म की पहचान दो...’। मुनेश कुमार शर्मा के शब्द थे ‘फूल कभी कांटों में पलती है जिंदगीं...’। डॉ. महेंद्र जोशी ने कहा ‘किसके पक्षाघात से विचलित हुआ आज संसार...’। रामप्रसाद की कविता थी ‘अनुरागी नैनों से अब नैन मिले मुख से हुई न बात...’। ज्ञानी हिंदुस्तानी बोले ‘हे परमात्मा मेरी आत्मा में ज्ञान का प्रकाश दो...’। कवयित्री मंजुल मिश्रा ने महिलाओं को दहकती चिंगारी बताया। कवि अनिल सारस्वत ने बहनों को नमन किया। वीरेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मुनेश कुमार शर्मा ने संचालन किया। वहां अभय कटियार, विश्वास कुशवाहा, कमल कुमार, आरती कुशवाहा, विनीता कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed