फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Programme of Congress in Jaspur

प्रदेश में चल रही परिवर्तन की लहर: काजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Programme of Congress in Jaspur
जसपुर में राष्ट्रीय सचिव का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में काजी निजामुद्दीन ने कहा कि देश के किसान एक वर्ष से तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। सात सौ से अधिक किसान आंदोलन में शहीद हो चुके हैं, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। प्रदेश में भी किसानों की हालत ठीक नहीं है। उन्हें फसलों का दाम पूरा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

युवा बेरोजगारी से परेशान है, जबकि विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त पड़े हैं। प्रदेश की जनता सरकार से तंग आ चुकी है। सत्ता परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर महंगाई बेरोजगारी की समस्या को दूर करेगी। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, राहुल गहलोत, दयाराम शर्मा, दूल्हेखान, आफताब अंसारी, हिमांशु नंबरदार, सुखदेव सिंह, शेर अली, सर्वेश चौहान, नौशाद सम्राट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed