फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Procession of muharram in udham singh nagar

फिजां में गूंजी ‘या हुसैन’ की सदाएं

Mon, 02 Oct 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 02 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Procession of muharram in udham singh nagar
muharram - फोटो : अमर उजाला

माहे-मुहर्रम की दस तारीख यानी यौम-ए-आशूरा पर अकीदत से ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान हर ओर जिक्रे शहादत रहा, गलियों से लेकर कर्बला तक या हुसैन की सदाएं गूंजीं तो हर आंख नम थी और हर चेहरे पर इमाम हुसैन का गम दिखा। देर रात तक यही सिलसिला रहा। गमगीन माहौल में ताजियों को कर्बला में दफन किया गया।

विज्ञापन


रविवार को सीरगोटिया, प्रीत विहार, खेड़ा, पहाड़गंज, जगतपुरा, गांधी कालोनी, आदर्श कालोनी, इंदिरा कालोनी आदि बस्तियों में स्थित मस्जिदों में नमाज अदा की गई और उसके बाद ताजियों के साथ जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होते जुलूस सीरगोटिया स्थित करबला मैदान पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में ताजिये दफन किए गए। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जुलूस में मौलाना जाहिद रजा रिजवी, नदीम खान, अरशद खां, सुहेल खां, अय्यूब खां, नदीम बेग, दिलशाद अहमद, सलीम खां, जुनेद खां, उस्मान अली, बाबू साहब, परवेज कुरैशी, दानिश मियां, आजम खां, शाकिर खां, अजीम खां आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


गदरपुर। नगर और आस-पास के क्षेत्रों में ताजिये निकाले गए। देर शाम मसीत होते हुए करबला में मेहंदी मिलाप के बाद ताजियों को दफन कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के साथ पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किच्छा। यहां रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग ताजियों के साथ चूड़ी शाह मियां की मजार पर एकत्र हुए। उधर, सिरौली की ओर से आने वाले ताजिये सुनहरी मस्जिद पर एकत्र हुए। बाद में सभी लोग जुलूस की शक्ल में करबला पहुंचे जहां परंपरागत रूप से ताजियों को दफनाया गया। एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल योगेश उपाध्याय, पूर्व सभासद नजाकत खान आदि व्यवस्था में जुटे रहे। इस मौके पर शकील अहमद, अब्दुल रशीद जक्कू, इकबाल कुरैशी, जावेद खान, जावेद मलिक आदि थे।

सितारगंज। रविवार को मुस्लिमों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इमाम हुसैन को अकीदत के साथ याद किया। सजीले तख्त एवं आकर्षक ढंग से सजे ताजिये देखने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। अपराह्न करीब एक बजे ताजियों के साथ बड़ी तादाद में बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने जुलूस में शिरकत की। जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए भिटौरा पहुंचा, जहां करबला में ताजिये दफन कर किए गए। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम विनोद कुमार और तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। 


खटीमा। नगर के मुख्य मार्गों पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। उसके बाद लोहियापुल स्थित करबला मैदान में ताजिये दफनाए गए। रास्तों में सबील लगाई गई और लोगों को शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद अहमद गुड्डू, नासिर खान, मोहम्मद शानू, तौकीर अंसारी, रियाजुद्दीन, लाली, शाहवेज, मोहम्मद अख्तर, कौसर अंसारी, तसलीम आदि लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed