फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Process for constituting the District Planning Committee begins; objections invited.

Udham Singh Nagar News: जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू, आपत्तियां आमंत्रित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Process for constituting the District Planning Committee begins; objections invited.
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि संबंधित पक्षों और लोगों से अनंतिम परिसीमन पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय में अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। अनंतिम परिसीमन का प्रकाशन और आपत्तियों का आमंत्रण दो जुलाई को किया गया है। आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि चार जुलाई निर्धारित है। प्राप्त आपत्तियों पर डीएम स्तर पर छह जुलाई को सुनवाई होगी। सुनवाई के बाद शासन को आख्या आठ जुलाई तक भेजी जाएगी। शासन स्तर पर 10 जुलाई को अंतिम परिसीमन किया जाएगा। अंतिम परिसीमन का प्रकाशन 13 जुलाई को होगा। अनंतिम परिसीमन से संबंधित आपत्तियां कई कार्यालयों में जमा की जा सकती हैं। बताया कि जिला योजना समिति में 37 नामित सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 16 जिला पंचायत सदस्य सम्मिलित हैं। 14 सदस्य नगर निकाय से चुने जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात अन्य नामित सदस्य भी इसमें शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed