{"_id":"686c1b4efab7f09c9805a0f0","slug":"problem-due-to-damage-to-bhikaripur-road-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110379-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भिकारीपुर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भिकारीपुर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत
Tue, 08 Jul 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
मझोला। मझोला गांव स्थित भिकारीपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की नई पाइपलाइन के लिए खोदी सीसी रोड दो साल से नहीं बनी है। मझोला गांव में सरकारी पानी पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से चलाए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की नई पाइप लाइन बिछाई। गांव में पेयजल के नए कनेक्शन हो गए हैं लेकिन दो साल के बाद भी पाइपलाइन बिछाने के दौरान टूटी सीसी रोड का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। इससे रोड में गड्ढे और फिसलन हो गई है। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों को बारिश के समय काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन