{"_id":"5a550d324f1c1b44198b5bc9","slug":"priyanka-s-beats-chandigarh-s-manju","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की मंजू पर भारी प्रियंका के पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की मंजू पर भारी प्रियंका के पंच
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गोल्ड के साथ प्रियंका चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में चल रही सात दिवसीय सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी क्वाटर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्रियंका ने एकतरफा मुकाबले में चंड़ीगढ़ की मंजू से 5-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
मंगलवार को हुए मुकाबले में प्रियंका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को एक के बाद एक करके तीनों राउंड में शिकस्त देकर मुकाबला 5-0 जीत लिया। सोमवार को प्रियंका ने सिक्किम की बॉक्सर माया सुव्वा को शिकस्त दी थी। प्रियंका ने बताया कि बुधवार को उनका मुकाबला महाराष्ट्र की बॉक्सर भाग्यश्री प्रोहित से होगा।
विज्ञापन
राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लैक्स रोहतक हरियाणा में छह से 12 जनवरी तक चलने वाली सीनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। मोहल्ला आर्यनगर कालोनी निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रियंका चौधरी ने 60 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन