फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Private schools lag behind in APAAR ID registration; RTE payments to be withheld.

Udham Singh Nagar News: अपार आईडी में पिछड़े निजी स्कूल..आरटीई भुगतान पर लगेगी रोक

Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Private schools lag behind in APAAR ID registration; RTE payments to be withheld.
रुद्रपुर। जिले में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने की धीमी रफ्तार ने निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बार-बार निर्देश और समीक्षा बैठकों के बावजूद जिले में 1.45 लाख से अधिक विद्यार्थियों की अपार आईडी अब तक नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

जिले में करीब 4.52 लाख विद्यार्थियों में से 3.04 लाख की अपार आईडी ही तैयार हो पाई है। इस तरह अपार आईडी बनाने में जिले की प्रगति 67.31 प्रतिशत पर अटकी हुई है। लंबित आईडी की संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निजी विद्यालयों में एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने चेतावनी दी है कि 90 प्रतिशत से कम प्रगति वाले निजी विद्यालयों को वर्ष 2025-26 की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि जारी नहीं की जाएगी। इसके अलावा ऐसे विद्यालयों का जिला या ब्लॉक स्तर पर किसी भी प्रकार का पोर्टल अपडेशन कार्य भी नहीं किया जाएगा।

यदि किसी विद्यार्थी की अपार आईडी तकनीकी कारणों से नहीं बन पा रही है तो संबंधित विद्यालय को उसकी पीईएन संख्या और आईडी नहीं बनने का स्पष्ट कारण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराना होगा। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को लंबित आईडी का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

शहर/क्षेत्रवार स्थिति
क्षेत्र- कुल छात्र- आईडी बनी- आईडी नहीं बनी- प्रगति
रुद्रपुर- 1,38,200 96,858 40,828 70.09%
काशीपुर 72,925 47,153 25,497 64.66%
जसपुर 47,466 28,894 18,352 60.87%
सितारगंज 50,116 33,022 16,811 65.89%
गदरपुर 47,119 30,276 16,635 64.25%
बाजपुर 50,513 34,465 15,839 68.23%
खटीमा 46,053 33,856 11,991 73.52%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed