फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Prisoner escapes from Central Jail, leaving jail authorities in a fix for five hours

Udham Singh Nagar News: केंद्रीय कारागार से भागा कैदी, पांच घंटे तक फूले जेल प्रशासन के हाथ-पांव

Tue, 21 Oct 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prisoner escapes from Central Jail, leaving jail authorities in a fix for five hours

विज्ञापन


सितारगंज। संपूर्णानंद शिविर की केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा कैदी मंगलवार तड़के फरार हो गया। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस की मदद से पांच घंटे तक कैदी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला। काफी मशक्कत के बाद कैदी को लालरखास से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
जेल अधिकारियों के अनुसार रोज की तरह मंगलवार सुबह जेल में कैदियों की गिनती की गई। इस बीच बिजनौर, यूपी निवासी दोषसिद्ध बंदी पवन सैनी अपनी हाजिरी लगाने नहीं आया। शक होने पर जेल प्रशासन ने खुली जेल में बनी उसकी झोपड़ी की तलाशी ली तो वह झोपड़ी में नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर जेलकर्मियाें व अधिकारियों में खलबली मच गई। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ पुलिस को दी गई। पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीम ने आसपास के क्षेत्र और जंगलों में कांबिंग शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने फरार कैदी को जेल से एक किमी दूर लालरखास से गिरफ्तार कर लिया। फरार कैदी के पकड़े जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया गया। आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर पांच घंटे बाद कैदी को पकड़ लिया गया। - भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ

----
जेल से फरार हुआ दोष सिद्ध कैदी को जेल प्रशासन ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। कैदी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग मलिक, वरिष्ठ अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed