फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Primary school rampura kashipur

Udham Singh Nagar News: प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा में पुनर्निर्माण कार्य की खुली पोल

Sat, 12 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Primary school rampura kashipur
रामपुरा का स्कूल भवन। संवाद
काशीपुर। रम्पुरा के सरकारी स्कूल में दो साल पहले हुए पुन: निर्माण कार्य में कई खामियां उजागर हुईं हैं। विभागीय अधिकारी उच्चाधिकारियों को बताकर शीघ्र सुधार कार्य कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सत्र 2019-20 में लाखों रुपये का पुन: निर्माण का कार्य किया गया था। इसमें रंगरोगन, रसोई, पुस्तकालय, बाल वाटिका, शौचालय बनाया गया था। बारिश के समय रसोई की छत से पानी गिरने लगा। छत में दरारें, रैक बोर्ड भी गल कर गिर चुके हैं। छत का पानी चारों तरफ से नीचे गिरता है। छत से बल्ब के कवर तक उखड़ गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल की भोजनमाता राधा रानी और जसविंदर कौर ने बताया कि रसोई की छत से पानी गिरने से रैक खराब होकर गिर चुकी है। प्रधानाध्यापक अकबर अली ने बताया कि विद्यालय में करीब 81 छात्र-छात्राएं हैं। पुन: निर्माण के समय कई कमियां हैं। उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। वहां एक सहायक अध्यापक की भी जरूरत है। उधर, राप्रावि कुमाऊं कॉलोनी के स्कूल में भी छत से पानी टकपने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी बने शोपीस
काशीपुर। विद्यालय परिसर में ही बाल वाटिका में 15 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाए गए थे लेकिन कुछ दिन बाद ही खराब हो गए। अब सिर्फ शोपीस बने हैं। सोलर कूकर में सिर्फ पानी गर्म हो पाता है। अधिक समय लगने के कारण उस पर भोजन नहीं बनाया जा रहा है।


राप्रावि रम्पुरा की रसोई से पानी टपकने की सूचना मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा। -आरएस नेगी, बीईओ, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed