फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   press release.

716 शहीद किसानों के नाम पर बनेगा स्मारक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
press release.
डॉ. सुरेश गंगवार। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के प्रतिनिधि डॉ. सुरेश गंगवार ने बताया कि गुरुनानक फार्म में किसान आंदोलन में शहीद हुए 716 किसानों के नाम से शहीद स्मारक का निर्माण होगा। इसके लिए उनकी पत्नी रेनू ने घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की तर्ज पर इन शहीद किसानों को भी आंदोलनकारी का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू के घोषणा करने के बाद उनके पति डॉ. गंगवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. गंगवार ने बताया कि वह किसान परिवार में जन्मे हैं और किसानों के दर्द को समझते हैं। कृषि आंदोलन में शहीद किसानों को याद रखने के लिए जिला पंचायत की ओर से शहीद स्मारक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य वीर सैनिकों के नाम पर ग्राम बरा में स्वर्गीय गिर्जेश गंगवार राजकीय इंटर कालेज में मुख्य मार्ग से एनसीसी विंग तक सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने देश की सभी राज्य सरकारों से राज्य आंदोलनकारियों की तर्ज पर एक साल से अधिक आंदोलन करने वाले किसानों को आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed