{"_id":"653abb2a8628a9c3cd08a7f7","slug":"president-in-pantnagar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-5154-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सात नवंबर को होगा पंतनगर विवि का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सात नवंबर को होगा पंतनगर विवि का दीक्षांत समारोह
Fri, 27 Oct 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर विवि का प्रशासनिक भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह सात नवंबर को होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। विवि प्रशासन को इस आशय की स्वीकृति राष्ट्रपति भवन से मिल गई है।
कुलसचिव डाॅ. केपी रावरेकर ने बताया कि विवि का 35वां दीक्षांत समारोह विवि के स्थापना दिवस (17 नवंबर) को आयोजित होना था लेकिन अब इसे सात नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। राज्यपाल ले.जन. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति के बाद कुलपति डाॅ. एमएस चौहान ने अधिकारियों को दीक्षांत समारोह संबंधी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
समारोह में लगभग 1200 विद्यार्थियों को उपाधियों सहित एक विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को कुलपति रजत पदक व 11 विद्यार्थियों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ छात्र सहित विभिन्न अवार्ड और छात्रवृत्ति भी प्रदान किए जाएंगे।