फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Prepare a player-friendly ground: DM

खिलाड़ियों के अनुकूल मैदान को करें तैयार: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Prepare a player-friendly ground: DM
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने 20 सितंबर से शुरू होने जा रहे पांचवें राज्य खेलों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी को मैदान की साफ सफाई कर खिलाड़ियों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी को खिलाड़ियों के ठहरने वाली जगह पर सभी सुविधाएं ठीक रखने को कहा।
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को खिलाड़ियों को मैदान से लेकर उनके रहने के स्थान तक गुणवत्तायुक्त जलपान, भोजन, पानी की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। नगर आयुक्त को के टैंकर, मोबाइल शौचालय की की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम और खिलाड़ियों के आवास पर पुलिस बल तैनात रखें। महिला खिलाड़ी के रुकने वाली जगह पर महिला कार्मिक तैनात किए जाएं। इसके अलावा सीएमओ और एआरटीओ को आवश्यक निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कौन सी प्रतियोगिता होगी
राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल, जूडो, कबड्डी, मार्शल आर्ट, बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन व बॉक्सिंग और काशीपुर में मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता होगी। पुलिस लाइन में वेट लिफ्टिंग, ताइक्वाडों व रेसलिंग, जेसीज पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस, फेंसिंग, 31वीं बटालियन पीएसी में जिमनास्टिक, डीपीएस रुद्रपुर तीरंदाजी और स्पोर्ट्स स्टेडियम पंतनगर में एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed