{"_id":"67822dd2cd9b8ff0840bdebb","slug":"preparations-for-counting-of-votes-should-be-completed-by-20-dm-khatima-news-c-236-1-ktm1001-107509-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक पूरी कर ली जाएं मतगणना की तैयारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक पूरी कर ली जाएं मतगणना की तैयारी : डीएम
Sat, 11 Jan 2025 05:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने शुक्रवार को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को 20 जनवरी तक मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा क मतगणना कक्षों में जालियां लगाई जाएं। इसके अलावा उन्होंने पर्याप्त लाइटिंग व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट से प्रेक्षक के लिए एक रूम अलग से बनाते हुए कंप्यूटर, इंटरनेट व्यवस्था कर बैरिकेडिंग भी कराने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने कहा कि स्ट्रांग रूम व मतगणना के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि खटीमा में 20 वार्ड हैं। इनमें मतदान के लिए 72 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही चार सेक्टर और दो जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद
विज्ञापन