{"_id":"5941850b4f1c1bcc538b4778","slug":"preparation-of-screws-on-scrap-warehouses","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप गोदामों पर शिकंजा कसने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप गोदामों पर शिकंजा कसने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे स्क्रैप गोदामों पर अब जिला प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद एसडीएम ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की है। उसके बाद नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि रुद्रपुर शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में अवैध रुप से स्क्रैप के गोदाम खोल गये हैं। लाखों टन ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण किये इन गोदामों में आग लगने की आशंका बनी रहती है। इन गोदामों में ना तो आग बुझाने के संयंत्र लगे हैं और ना कोई अनुमति है। एक माह में शहर से सटे तीन स्क्रैप गोदामों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदर पंकज उपाध्याय ने बताया कि खंड विकास अधिकारी के साथ ही मुख्य नगर आयुक्त और सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में अवैध रुप से खोले गये स्क्रैप गोदामों की जांच रिपोर्ट 15 दिन में देने के निर्देश जारी किए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद गोदाम स्वामियों को नोटिस भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन