फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   pregnent women refered to private hospital, people burst with anger

प्रसव के लिए सीएचसी पहुंची महिला को निजी अस्पताल भेजा, हंगामा

Fri, 21 Jul 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।  Updated Fri, 21 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
pregnent women refered to private hospital, people  burst with anger
बाजपुर सीएचसी में महिला डाक्टर का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी में प्रसव के लिए आई महिला को स्टाफ ने एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर महिला चिकित्सक पूजा का घेराव किया। कुछ लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे गांव रानी नांगल निवासी हरिशंकर अपनी पत्नी संतोष को प्रसव के लिए सीएचसी गया था।
विज्ञापन


वहां मौजूद स्टाफ महिला की रिपोर्ट देखकर मामला गंभीर बताते हुए एक निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए, जहां सामान्य डिलीवरी हो गई। परिजनों का आरोप है कि सीएचसी के समीप स्थित निजी अस्पताल सरकारी अस्पताल में संविदा पर तैनात एक महिला चिकित्सक का है।
विज्ञापन


बताया कि संतोष देवी की समस्त जांचें सीएचसी में हुई और उन्हें टीके भी यहीं लगे। बृहस्पतिवार शाम परिजनों ने समर्थकों के साथ हंगामा कर महिला डाक्टर पूजा का घेराव किया। वहां किसान सेवक अजीत प्रताप रंधावा, विजेंद्र डोगरा, जगतार सिंह बाजवा, राजकिशोर, चरनजीत, कौशलेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। कहा कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही सीएमओ से मुलाकात करेंगे। इधर महिला डाक्टर पूजा ने पूरे मामले पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed