फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   post office server failed to technical fault

जिले के 25 डाकघरों का सर्व फेल, कामकाज ठप

Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो। 
अमर उजाला ब्यूरो।  Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
post office server failed to technical fault
रुद्रपुर डाकघर में सर्वर खराबी के चलते खाली पड़े काउंटर - फोटो : amar ujala

ऊधमसिंह नगर के 25 डाकघरों में शनिवार को सर्वर फेल होने से कामकाज ठप हो गया। रुद्रपुर कार्यालय में ढाई घंटे तक इंतजार के बाद कई उपभोक्ता बैरंग लौट गए।  सुबह करीब 10 बजे जिले के सभी डाकघरों में कामकाज शुरू हुआ। अपराह्न 12 बजे सर्वर डाउन हो गया।

विज्ञापन


चूंकि सभी डाकघर सेंट्रल सर्वर से जुड़े हैं, इस कारण जिले के करीब 25 डाकघरों में ऑनलाइन कामकाज बंद हो गया। कंप्यूटर में ऑनलाइन डाक जमा करना, डाटा फीडिंग के साथ ही अन्य काम बाधित हो गए। काउंटरों पर रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, पार्सल, भुगतान जमा करने के लिए खड़े लोग आधा घंटे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


लेकिन सर्वर चालू न होने से कई लोग बैरंग लौट गए। करीब ढाई बजे सर्वर शुरू हुआ। पोस्टमास्टर यतेंद्र कुमार बमेठा ने कहा कि ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ काठगोदाम के डाकघर में भी सर्वर की समस्या आ गई थी। चेन्नई स्थित सीबीएस सर्वर में गड़बड़ी होने से यह दिक्कत आई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह बाद ठीक हुई आधार कार्ड मशीन 
रुद्रपुर। दो माह से खराब पड़ी रुद्रपुर प्रधान डाकघर की आधार कार्ड नामांकन की मशीन शनिवार को दुरुस्त हो गई। दो माह से आधार नामांकन और अपडेशन कराने आ रहे लोगों को डाकघर से निराश लौटना पड़ रहा था। शनिवार को कई लोगों ने आधार कार्ड अपडेट कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed