फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive news.

Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय के पास नौ साल बाद पर्यटकों को मिल रही रहने-खाने की सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Positive news.
गूलरभोज के बौर जलाशय के पास बनें रेस्टोरेंट, कॉटेज व स्वीमिंग पूल का फोटो। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नए साल का जश्न मनाने बौर जलाशय जा रहे हैं तो आपको वहां लजीज पकवानों का स्वाद भी मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नौ साल पहले बनाए गए रेस्टोरेंट, कॉटेज, हट्स, स्वीमिंग पूल अब गुलजार हो गए हैं। पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए पर्यटन विभाग ने 14 करोड़ रुपये की लागत इनका निर्माण किया है। पर्यटन विभाग की ओर से इसे पीपीपी मोड में संचालित कर दिया गया है। विभाग को इससे हर साल साढ़े दस लाख रुपये की आय होगी।
विज्ञापन

गूलरभोज में 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन में शामिल बौर जलाशय को विकसित करने और सैलानियों की सुविधा के लिए वर्ष 2013 में करोड़ों की लागत से निर्माण कराए गए थे। पिछले नौ सालों से इन सुविधाओं का लाभ सैलानियों को नहीं मिल पा रहा था। इन भवनों में गतिविधियां नहीं होने से वीरानी छायी हुई थी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बिल्डिंग को पीपीपी मोड में संचालित करने के लिए टेंडर निकाले गए थे लेकिन टेंडर के दाम अधिक होने पर किसी ने भी बिल्डिंग को पीपीपी मोड पर लेने की रुचि नहीं दिखाई। इस वर्ष दोबारा विभाग की ओर से पहल की गई और थोड़े कम रुपये के टेंडर निकाले गए। स्थानीय लोगों ने इसे चलाने का काम लिया गया है और रेस्टोरेंट चलाने व कॉटेजों की देखभाल करने के लिए आठ लोगों को रोजगार भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौर जलाशय के पास बनाए गए रेस्टोरेंट, कॉटेज आदि को पीपीपी मोड में दे दिया गया है। इससे पर्यटन विभाग को सालाना साढ़े 10 लाख रुपये की आय होगी। इसके साथ ही सैलानियों को भी रहने व खाने की सुविधा मिल सकेगी। नए साल में बौर जलाशय में काफी रौनक देखने को मिलती है।
-पीके गौतम, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed