{"_id":"6849dc8f5921e4338b0869f2","slug":"positive-news-in-district-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109934-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अग्निवीर बने मनीष का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अग्निवीर बने मनीष का किया स्वागत
Thu, 12 Jun 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे मनीष का नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने फूलमालाओं से स्वागत किया। नगर के दुर्गा मंदिर वार्ड निवासी बबलू हीरा के पुत्र मनीष हीरा लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद पिछले साल 25 अक्तूबर को अग्निवीर की ट्रेनिंग पर गए थे। पिता बबलू हीरा ने बताया कि मनीष 26 जून को अमृतसर में भारतीय सेना को ज्वाइन करेंगे। बुधवार को अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे मनीष का लोगों ने गर्मजोशी से ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा कि अग्निवीर में भर्ती होकर मनीष ने न सिर्फ समाज बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। वहां पर ईओ सुनील मेहर, सभासद सुबीर सरकार, गोविंद सरकार, देवाशीष पोद्दार, मोहित मंडल, सोनू विश्वास, रमन जायसवाल, हर्षवर्धन सिंह थे। संवाद
विज्ञापन