{"_id":"68584bfa6873a60728047f54","slug":"positive-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126271-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में न्यायिक अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में न्यायिक अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Mon, 23 Jun 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीन घंटे के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी हाथों में झाड़ू थाम सड़क पर उतरे और साफ-सफाई किया। रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
जागरूकता व स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को प्रथम अपर जिला न्यायाधीश/प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में सभी तहसीलों, दीवानी न्यायालयों, नगर निगम, बस स्टेशन रुद्रपुर, पुरानी कचहरी खेड़ा, जिला न्यायालय परिसर, गांधी पार्क से अग्रसेन चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (सीडि) व प्रभारी सचिव हेमंत सिंह ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर एडीआर केंद्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए पेंटिंग, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले तीन स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं को प्रथम अपर जिला न्यायाधीश/प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष कुमार मिश्रा ने पुरस्कृत किया। वहां जज हेमंत सिह, न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज नदीम अहमद, शमा परवीन, नाजिश कलीम, रिजवान अंसारी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल आदि थे।