{"_id":"67b0e3de021cb058de00b784","slug":"positive-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-120914-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तीन विद्यालयों में पढ़ाई संग फिटनेस पर ध्यान देंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तीन विद्यालयों में पढ़ाई संग फिटनेस पर ध्यान देंगे छात्र
Sun, 16 Feb 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अब स्कूलों में ओपन जिम की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। ताकि छात्र-छात्रा पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान दे सकें। गदरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के तीन स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से ओपन जिम लगाया जा रहा है।
गदरपुर के तीन स्कूलों में जिला खनिज न्यास निधि से 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी मिल गई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खटोला के परिसर में 50 लाख की लागत से ओपन जिम लगाए जाएंगे। विद्यालय में 70 बच्चों को फिटनेस का फायदा मिलेगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलवंतनगर और राजकीय इंटर कॉलेज सकैनिया में भी 50-50 लाख की लागत से ओपन जिम लगाए जाएंगे।