{"_id":"687d40d1ff84fddb7e0efbd8","slug":"positive-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-129811-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर-जसपुर-धामपुर रेलवे लाइन निर्माण का फाइनल सर्वे पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर-जसपुर-धामपुर रेलवे लाइन निर्माण का फाइनल सर्वे पूरा
Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने कहा कि काशीपुर-धामपुर वाया जसपुर के बीच रेलवे लाइन के निर्माण का सर्वे फाइनल हो गया है। नीति आयोग की संस्तुति के बाद जल्द ही योजना धरातल पर उतरेगी। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए 9 हजार करोड़ रुपये की डीपीआर बनकर तैयार हुई है। रुपये स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
रविवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि धामपुर और काशीपुर के बीच रेलवे निर्माण की वर्षों पुरानी मांग है। रेलवे मंत्रालय ने वर्ष 2011 में भी रेलवे लाइन का सर्वे कराया था। वर्ष 2014 में रेलवे बजट की पिंक बुक में धामपुर-काशीपुर वाया जसपुर के बीच रेलवे लाइन निर्माण के बजट का प्रस्ताव शामिल था। बजट में अनुमानित लागत 1200 करोड़ रुपये थी, लेकिन तत्कालीन यूपी, उत्तराखंड राज्यों की सरकारों में तालमेल न होने से योजना रुक गई थी। अब यूपी, उत्तराखंड और केंद्र में भाजपा की सरकार हैं। इसलिए अब इस योजना को गति मिलने की उम्मीद है। वहां पर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, डाॅ. एमपी सिंह, विशाल कश्यप, राजीव चौहान आदि थे।